{"_id":"573741914f1c1bf50691a015","slug":"wheat-truck-full-of-crooks-nabbed-fleeing-after-looting-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू से भरा ट्रक लूटकर भागे रहे बदमाश को दबोचा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेंहू से भरा ट्रक लूटकर भागे रहे बदमाश को दबोचा, दो फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wheat truck
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं से भरा ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार सुबह दबोच लिया। बदमाशों के सरकारी गेहूं से भरा ट्रक लूटने की सूचना से मोदीनगर और भोजपुर पुलिस में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर तैनात एक सिपाही ने ट्रक को देख वायरलेस पर लोकेशन प्रसारित की और ट्रक का पीछा किया। काजमपुर गांव के पास ट्रक के एक गड्ढ़े में गिर गया। कार सवार दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
हापुड़ देहात निवासी रूतब अली ने बताया कि वह हापुड़ से राशन के गेहूं का ट्रक भरकर मोदीनगर के लिए चला था। कार सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर ट्रक को रोक लिया था। तमंचा दि बदमाशों ने उसे ट्रक से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
एक लुटेरा ट्रक लेेकर मोदीनगर की ओर चला गया और अन्य दोनों बदमाश ट्रक के पीछे कार में रहे। चालक ने भोजपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को ट्रक लूट की सूचना दी। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही मोदीनगर पुलिस भी हरकत में आ गई।
मोदीनगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि इसी बीच मोदीपोन पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही हंसराज ने ट्रक को देख वायरलेस पर लोकेशन प्रसारित की। इससे भोजपुर और मोदीनगर पुलिस ट्रक की ओर चल दिए। काजमपुर गांव के पास हाईवे किनारे गड्ढे में धसकर ट्रक रुक गया।
पकड़ा गया ट्रक के गड्ढे में गिरने से उसको चला रहा लुटेरा प्रमोद भी घायल हो गया। वह बड्डा गांव सिंभावली हापुड़ का रहने वाला है। पुलिस को आते देख कार सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस घायल लुटेरे से पूछताछ कर फरार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है।