फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Were arrested after the encounter of the prize of 50 thousand kala

मुठभेड़ के बाद धरा गया 50 हजार का इनामी काला

Thu, 24 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Were arrested after the encounter of the prize of 50 thousand kala
अपराध - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश यूनुस उर्फ काला को दबोच लिया जबकि  उसका एक साथी भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान काले को दो गोलियां लगीं और उसे एमएमजी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने काले से एक कारबाइन, बिना नंबर प्लेट की एक कार, पिस्टल और सैकड़ों कारतूस व दर्जनों खोखे बरामद किए हैं। काला पर दिल्ली में भी 10 हजार का इनाम है।एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पुलिस ने सुबह करीब छह बजे करहेड़ा कट के पास कार सवार काले और उसके साथी की घेराबंदी कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग की। इस बीच बदमाशों और पुलिस के बीच पांच मिनट तक मुठभेड़ चली। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने काले के पैर में दो गोलियां मार दीं, जिससे काले जमीन पर गिर गया। जबकि उसका एक साथी भाग गया। काले को घायल हालत में पहले नरेंद्र मोहन अस्पताल और फिर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस दौरान काले ने कारबाइन से करीब 16 राउंड और उसके साथी ने 30 बोर पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग की।एसपी सिटी ने बताया कि काला कपड़ा कारोबारी अर्शी मलिक और उसके भाई शहजाद की हत्या करने के बाद अर्शी के भाई इरफान पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा था।

समझौता नहीं करने पर उसने इरफान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होेंने बताया कि अर्शी के मर्डर के बाद से वह गाजियाबाद से भागकर लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, शिमला, ऋषिकेश, देहरादून और दिल्ली में अपने दोस्तों के यहां रह रहा था।  पुलिस से बचने के लिए काला मोबाइल का प्रयोग केवल न के बराबर ही करता था।


एसपी सिटी ने बताया कि काले पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, दिल्ली और उत्तराखंड में लूट और हत्या के 15 से अधिक केस दर्ज हैं। एक हत्या के केस में वह हाई कोर्ट की जमानत पर बाहर था।

दिल्ली के फार्म हाउस में बृहस्पतिवार शाम को इरफान की बहन की शादी थी। इसकी जानकारी काले को होने पर उसने शादी समारोह के दौरान इरफान की हत्या करने का प्लान बनाया था। पुलिस की मानें तो अगर काला पकड़ा नहीं जाता तो वह शादी समारोह में तबाही मचा सकता था।


मुठभेड़ के दौरान काला ने गोली एसपी सिटी सलमान ताज पर चला दी। वह बाल-बाल बच गए। गोली उनकी कार के शीशे में लगी। वैसे वहां पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed