फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water passages in the lungs get filled

अंश के फेफड़ों में भरा मिला पानी

Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water passages in the lungs get filled
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में मासूम अंश के फेफड़ों में पानी भरा मिला है, साथ ही उसके चेहरे पर चोट के निशान आए हैं। उसकी मौत हत्या है या हादसा, पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। दूसरी तरफ, उसके पिता इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


अंश का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई। मामले की गहनता से छानबीन के लिए डॉक्टरों ने स्लाइड भी तैयार की है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन कर रही है कि फेफड़ों में पानी किन परिस्थितियों में भरा।
विज्ञापन


वहीं, अंश के पिता अमित राय का कहना है कि अंश की हत्या की गई है। अंश का शव जिस स्थान पर मिला है, वह कभी उस ओर खेलने नहीं जाता था। बता दें कि शुक्रवार को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नंदग्राम संगम विहार में रहने वाले अंश (6) का शव एक निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चेहरे पर चोट के कई निशान मिले थे। वह कक्षा एक में पढ़ता था। बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुुक्रवार सुबह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed