फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrollable truck killed in auto collisions, including two women killed, four injured

बेकाबू ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर, महिला समेत दो की मौत, चार घायल

Wed, 30 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck killed in auto collisions, including two women killed, four injured
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर से उतरने के दौरान दिल्ली की ओर से हापुड़ जा रहे एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि महिला की मां समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में सविता (25) पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी जनैदपुर सिकंदराबाद बुलंदशहर और दिनेश उर्फ कालूराम यादव (25) पुत्र भोलेराम यादव निवासी शाहपुर बैम्हटा की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों में सविता की मां शकुंतला उर्फ कल्लो देवी, भाई संदीप और बृजेश निवासी शाहपुर बैम्हटा व भोलेराम का दोस्त प्रताप पुत्र ध्रविनाथ निवासी अमृतपुर फरूखाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल संदीप ने बताया कि 15 दिन पहले वह बहन सविता को सिकंदराबाद से शाहपुर बैम्हटा स्थित मायके लाया था। सविता को पिछले एक माह से पीलिया था, जिसका इलाज कराने के लिए उसे गाजियाबाद लाया था।

सोमवार देर रात करीब 3 बजे जब सविता की तबीयत बिगड़ी तो उसकी मां और दो भाई पड़ोसी ऑटो चालक कालूराम व प्रताप के साथ ऑटो से उसे नंदग्राम स्थित मरियम अस्पताल ले गए। वहां से उसे किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

परिवार के लोग प्रताप के ऑटो में ही उसे लेकर जा रहे थे। तभी आरडीसी स्थित फ्लाईओवर पर एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो दो पलटी मारते हुए दूर जाकर गिरा। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 

पुलिस के मुताबिक हादसे में सविता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक कालूराम, प्रताप और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कालूराम की मौत हो गई।

प्रताप गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और संदीप को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। वहीं कल्लो देवी और बृजेश को पुलिस ने सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

इस संबंध में सविता के भाई राकेश यादव ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।  

सात माह की गर्भवती थी सविता
परिजनों के मुताबिक सविता पीलिया के साथ-साथ सात माह की गर्भवती थी। इससे हादसे में उसके साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी सविता के नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद बैम्हटा स्थित उसके मायके में माहौल गमगीन है।

ऑटो चालक को मारपीट कर किया  घायल
 बस स्टैंड के पास होटल के सामने ऑटो खड़ा करने पर होटल कर्मियों ने चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके छह सौ रुपये भी छिन लिए। पीड़ित ऑटो चालक ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

मोदीनगर के आदर्शनगर निवासी उस्मान ने बताया कि मंगलवार सुबह गाजियाबाद से सवारी लेकर वह मोदीनगर की ओर जा रहे थे। मुरादनगर बस स्टैंड के पास एक होटल के सामने सवारी उतारने के लिए ऑटो रोकने पर होटल कर्मी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर तीन होटल कर्मियों ने मारपीट कर उनके 600 रुपये छीन लिए। पुलिस जांच कर रही है।

बस की टक्कर से मासूम की मौत, हंगामा
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ चुंगी चौराहा पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ढाई साल के मासूम को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज राहगीरों ने चौराहे पर बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।


हापुड़ चुंगी पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली गुड्डी बाई चौराहा पर गाड़ी साफ  करती है। मंगलवार शाम को वह गाड़ी साफ करने रही थी। तभी मां को जाता देख उसका बच्चा राहुल भी उसके पीछे सड़क पार करने लगा।

इसी दौरान पुराने बस अड्डे की ओर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने राहुल को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया। वहीं, हादसे केबाद गुस्साए राहगीरों ने चौराहे पर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

इससे चौराहे पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बस नंबर के आधार पर बस मालिक व चालक के बारे में पता लगा रही है।


आरडीसी में कार ने मारी पिता-पुत्री को टक्कर
 आरडीसी रोड पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। हादसे में पिता-पुत्री मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed