फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unclaimed briefcase found in two million new notes

लावारिस ब्रीफकेस में मिले दो लाख के नए नोट

Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed briefcase found in two million new notes
लावा‌रिस बैंग - फोटो : अमर उजाला
 विवेकानंद नगर में शनि मंदिर के पास बृहस्पतिवार शाम करीब सवा सात बजे लावारिस ब्रीफकेस और बैग मिलने से सनसनी फैल गई। सिविल कांट्रेक्टर का काम करने वाले पांच युवकों ने ब्रीफकेस खोला तो उसमें से 2000 के नए नोटों की शक्ल में दो लाख रुपये निकले।
विज्ञापन


उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ब्रीफकेस में मिले बुलंदशहर केकैटर्स के नंबर के कार्ड पर संपर्क कर रही है। विवेकानंद नगर में शनि मंदिर के पास जगदीप सिंह खोसला निवासी कविनगर एच ब्लाक का ऑफिस है, वह सिविल कांट्रैक्टर हैं।
विज्ञापन


वह ऑफिस में सचिन कौशिक निवासी गोविंदपुरम, प्रीत पाल सिंह एच ब्लाक, देवेंद्र सिंह मोदीनगर और अनिल सरीन के साथ बैठे थे। उन्होंने सड़क किनारे बैग और ब्रीफकेस पड़ा दिखा। वह वहां पहुंचे और ब्रीफकेस और बैग खोलकर देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में दो जोड़ी कपड़े और ब्रीफकेस में एक जोड़ी कपड़े, ट्रैक सूट, तौलिया, शादी केसामान जैसा पर्चा और एक लिफाफा निकला। लिफाफे में 2000 रुपये के 100 नोट थे। इस दौरान भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।


इस संबंध में एसएचओ कविनगर ने बताया कि ब्रीफकेस में मिले कार्ड पर लिखे नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, जो बुलंदशहर के किसी कैटर्स का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed