{"_id":"58236f424f1c1b342fb394f6","slug":"u-turn-at-the-flyover-car-survived-aboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लाईओवर पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस अड्डे के पास फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हापुड़ रोड पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
कार में मेरठ निवासी लोहा कारोबारी कैलाश गुप्ता और राहुल उर्फ सचिन कार में दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार अनियंत्रित होकर दो कारों और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई। दूसरी तरफ, कार सवारों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक से बचने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी है, कार की किसी अन्य कार से टक्कर नहीं लगी है।
विज्ञापन
सूचना पर सिहानी गेट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। क्रेन आने में देरी होने के कारण करीब एक घंटे तक हापुड़ रोड और फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
बाद में क्रेन से कार हटवाई गई, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को कार सवारों के नशे में होने की भी बात बताई, मगर कार चालक का मेडिकल नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।