फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two vehicle thieves caught in a GPS in a bike

बाइक में लगे जीपीएस से पकड़ गए दो वाहन चोर

Sun, 21 May 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves caught in a GPS in a bike
बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने चोरी की हुई बाइक में लगे जीपीएस की मदद से वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन बाइक बरामद की हैं। कविनगर पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार कविनगर पुलिस ने शनिवार रात शास्त्रीनगर इलाके से बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार थे। इस बाइक में जीपीएस लगा हुआ था।
विज्ञापन


कई दिनों से पुलिस चोरी गई इस बाइक को ट्रेस कर रही थी। सूत्रों की माने तो बाइक की लोकेशन कविनगर क्षेत्र में मिली तो पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने रविवार तक दोनों आरोपियों की निशानदेही पर तीन बाइक बरामद कर ली हैं। जानकारी मिली है कि बाइक चोरों का यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है। कविनगर पुलिस सोमवार या मंगलवार को इस गिरोह का पर्दाफाश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed