{"_id":"57b610ba4f1c1b29156eba9d","slug":"two-fraud-catched-by-womwens-police-relive-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने दो ठगों को दबोचा, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने दो ठगों को दबोचा, पुलिस ने छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की पत्नी को बुधवार दोपहर बेहोशी की दवा सुंघाकर ठगने की कोशिश की गई। साधु के वेष में आए दो ठगों को पड़ोस की दो महिलाओं ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया। दोनों ठगों को पुलिस को सौंपा दिया गया है। हालांकि पुलिस ने शिकायत न मिलने पर ठगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-3 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील राय कालोनी में पत्नी सीमा और बेटे के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर पति के ऑफिस और बेटे के स्कूल जाने के बाद सीमा घर में अकेली थीं। इस दौरान साधु के वेष में आए दो युवकों ने उनसे अनाज मांगा।
विज्ञापन
उन्होंने अनाज दिया तो युवकों ने कहा कि घर पर बड़ी परेशानी आने वाली है अगर बचना है तो पूजा करानी होगी। इसके लिए उन्होंने सीमा से 11 सौ रुपये मांगे। सीमा ने उन्हें 11 सौ रुपये दे दिए, जिस पर युवकों ने एक फूल उन्हें दिया और कहा कि इसे सूंघकर अपने पूजा घर में रख देना।
विज्ञापन
सीमा फूल सूंघकर पूजाघर में रखने के लिए गईं तो उन्हें बेहोशी महसूस होने लगी। इस पर सीमा ने शोर मचा दिया, जिसके बाद युवक भागने लगे। पड़ोस में घर के बाहर खड़ीं सुधांशु त्यागी और अर्चना सिरोही ने दोनों युवकों को धर दबोच लिया।
लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई की पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बेहोशी में सीमा राय को लोगों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया।
एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ किसी ने भी तहरीर नहीं दी। उन्होंने माफी भी मांगी, जिसके बाद उन्हें बृहस्पतिवार को छोड़ दिया गया है। उनका नाम-पता दर्ज है अगर शिकायत दी जाती है तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।