फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trying to spoil Fija, anti-social elements lit the Holy

फिजा बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने होली जलाई

Sun, 12 Mar 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Trying to spoil Fija, anti-social elements lit the Holy
होली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

होलिका दहन से पहले कैला भट्ठा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों ने गोशाला फाटक के पास लगाई गई होलिका एक दिन पहले ही जला दी। शनिवार रात में होलिका जला दी गई तो सुबह होते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

स्थानीय पार्षद और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और पूजन से पहले दोबारा होली लगाई गई।वाल्मीकि समाज के लोगों ने गोशाला फाटक के पास होलिका लगाई हुई थी। रविवार को पूजन से पहले सुबह छह बजे लोगों ने देखा तो होलिका नहीं थी। असामाजिक तत्वों ने रात को ही होलिका जला दी थी। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घंटाघर कोतवाली पुलिस और स्थानीय पार्षद जाकिर सैफी को इसकी सूचना दी गई। त्योहार पर फिजा बिगड़ने की आशंका से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय पार्षद ने लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने लकड़ियां मंगाकर एक घंटे में होलिका दोबारा तैयार करा दी और मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और पार्षद की सूझबूझ से बवाल होते-होते बच गया। राजनगर सेक्टर-9 की पूजन के दौरान जलाए गए दीपक से दोपहर में ही होलिका जल गई। इससे लोगों में आक्रोश था। सूचना पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पूजा के दीपक से होलिका के फूस-पराली ने आग पकड़ ली, इसकी वजह से दिन में ही होलिका जल गई।

हालांकि चर्चा यह भी रही कि  किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर ऐसा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed