{"_id":"57d06a374f1c1b9863318107","slug":"truck-drivers-were-recovery-entrepreneurs-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से कर रहे थे वसूली, उद्यमियों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालकों से कर रहे थे वसूली, उद्यमियों ने धुना
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल टैक्स विभाग में खुद को कांस्टेबल बताकर वसूली करने वाले एक ठग को साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर पुलिस की मदद से दबोच लिया। इस दौरान पदाधिकारियों से हाथापाई पर उतारू दो ठगों को उद्यमियों ने जमकर पीटा। इस दौरान एक ठग भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार कर दोनों ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उद्यमी चरणजीत सिंह ने बताया कि उद्यमियों की शिकायत थी कि सेल टैक्स विभाग के कुछ अधिकारी ट्रक ड्राइवरों से जांच के नाम पर वसूली करते हैं। उन्होंने मामले की शिकायत जब विभाग के अधिकारियों से की तो उन्होंने किसी को भी ड्राइवरों की जांच में लगाने से इंकार किया।
बुधवार दोपहर उद्यमी जब ट्रक चालक के साथ निकले तो दो युवकों ने उनके ट्रक को रोक लिया और जांच पड़ताल करने लगे। इस दौरान आईकार्ड मांगने पर दोनों युवक मारपीट पर उतारू हो गए। इतने में मौके पर अन्य उद्यमी भी आ गए और दोनों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
मौका देखकर एक ठग भाग गया, जबकि दूसरे को उद्यमियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहताश निवासी विजय नगर है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। एसओ लिंक रोड राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है।
चालकों से वसूलते थे हजारों रुपये
उद्यमियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को सेल टैक्स विभाग की काफी जानकारी है। वह खुद को सेल टैक्स विभाग का कांस्टेबल बताकर चेकिंग करते थे। दूर साहब के खड़े होने की बात कहकर ड्राइवरों से 500-1000 रुपये ऐंठ लेते थे। दस्तावेजों की कमी समझकर ड्राइवर उन्हें रुपये दे देते थे। दोनों आरोपी गाड़ी सीज करने की धमकी भी देते थे।