{"_id":"5759c20f4f1c1b1f349c60e9","slug":"traffic-inspector-hit-slap-publicly-hcp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने एचसीपी को सरेआम मारा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने एचसीपी को सरेआम मारा थप्पड़
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
एचसीपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम खुलवाने के बाद छांव में बाइक पर बैठे एचसीपी को देखकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सरेआम उसे थप्पड़ जड़ दिया। एचसीपी ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर थप्पड़ की ‘गूंज’ लखनऊ तक पहुंच गई है। लखनऊ में बैठक ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई है।
एचसीपी चरण सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर पुराना बस अड्डे पर वायरलेस के जरिए सूचना मिली कि कांग्रेस पार्टी के लोग केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंकने वाले हैं। इससे जाम लग सकता है, लिहाजा सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
पुतला फूंकने के दौरान जाम लगा, जिसे घंटा की मशक्कत कर खुलवाया गया। इसके बाद वह छांव में बाइक पर बैठकर सुस्ताने लगे। एचसीपी का आरोप है कि इसी बीच वहां ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव आए और उन्हें बाइक पर बैठा देख गाली-गलौच करने लगे।
विरोध जताने पर थप्पड़ मार दिया और उनको जबरन अपनी जिप्सी में डालने की कोशिश की। लोगों ने विरोध जताया तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर वहां से चले गए। इस मामले की शिकायत देर शाम एसएसपी से की गई थी।
एसएसपी ने बृहस्पतिवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ऑफिस बुलाकर उनसे पूछताछ की। एसएसपी केएस इमेनुएल का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने व्हाट्स एप पर लिखा ‘ठोकना मेरा काम’
यह मामला बृहस्पतिवार सुबह व्हाट्स एप पर वायरल हुआ। व्हाट्स एप पर इस घटना की आलोचना किए जाने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने पोस्ट लिखा कि ‘अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान बाइक पर बैठा है और वहां पर जाम लग रहा है तो मेरा काम निश्चित रूप से उसको ठोकना है।’
इस पर आपत्ति जताई गई तो 36 मिनट बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने पोस्ट डाली कि वह टोकना लिखना चाह रहे थे, गलती से टाइपिंग करते वक्त टोकने की जगह ठोकना लिख गया।