फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thug gang then took the job in Notbandi

नोटबंदी में गई नौकरी तो बना लिया ठग गैंग

Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Thug gang then took the job in Notbandi
अपराध - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहन कर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दिल्ली पुलिस के दरोगा की वर्दी, हथकड़ी, यूपी पुलिस का आईडी कार्ड और लग्जरी कार बरामद हुई है। ये बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल-26’ स्टाइल में वारदात करते थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गैंग का सरगना ताहिर उर्फ  सौरभ चौधरी निवासी जाफराबाद और रईस निवासी बी ब्लॉक पुरानी सीमापुरी दिल्ली हैं। पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने का ट्रैप लगा कर दोनों आरोपियों को बुधवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद पार्क के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सौरभ ने बताया कि उसने स्नातक तक पढ़ाई की है। वह दिल्ली में ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद उसकी नौकरी चली गई थी। दूसरी नौकरी नहीं मिलने पर उसने ठगी करने शुरू कर दी। यह आइडिया उसे स्पेशल-26 फिल्म देखकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दिल्ली के कश्मीरी गेट एरिया के पास से दिल्ली पुलिस के दरोगा की वर्दी बनवाई। इसके बाद उसने गैंग में 10 लोगों को शामिल कर ठगी करने शुरू कर दी। सौरभ ने बताया कि वह ठगी से पहले रेकी कर ऐसे लोगों के बारे में पता लगाता था, जो अवैध धंधे करते हैं।

वह खुद को पुलिसकर्मी बता कर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी देता था। अवैध धंधे में लिप्त होने के कारण लोग उसकी बात मान लेते थे और उसे रुपये देकर सेटलमेंट कर लेते थे। कई बार वह लोगों को डराने के लिए पुलिस अफसरों के दफ्तर और थानों के आसपास तक लेकर भी जाता था।

इसके अलावा यह गैंग पासपोर्ट आदि दस्तावेज भी झांसा देता था। आरोपियों ने बताया कि हाल ही में उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये की ठगी की थी।

ट्रैप के दौरान असली पुलिसकर्मी को ही गाड़ी में बैठाया
पुलिस इस गैंग की तलाश में थी, मगर ये हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाया, जिसके तहत एक पुलिसकर्मी ने आम व्यक्ति बता कर इनसे पासपोर्ट बनवाने के लिए संपर्क किया। कहा कि उसे फर्जी आईडी पर पासपोर्ट बनवाया है। इन्होंने उससे 50 हजार रुपये मांगे। इन्हें रुपये लेने के बहाने बुलाया गया और दबोच लिया गया। 


पांच बार देखी थी स्पेशल 26 मूवी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने अक्षय कुमार की ‘स्पेशल-26’ मूवी पांच बार देखी थी, जिससे वह काफी प्रभावित थे। ऐसे में जब उसे दूसरी नौकरी नहीं मिली तो उसने इसी आइडिया पर कार्य किया और अपनी ‘स्पेशल पुलिस टीम’ बनाकर ठगी करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed