फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three infamous crooks arrested for killing Pradhan

प्रधान को मारने आए तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three infamous crooks arrested for killing Pradhan
अपराध - फोटो : अमर उजाला
लोनी बार्डर पुलिस ने शहबाजपुर गांव के प्रधान को मारने आए बागपत के तीन कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी जोगेंद्र बली निवासी कोतवाली बागपत, ईश्वर शर्मा निवासी छपरोली बागपत और जाकिर निवासी लोनी हैं। एसएसपी ने बताया कि जोगेंद्र गैंग का सरगना है। एसएसपी ने बताया कि जोगेंद्र अपने साथियों के साथ टीला शहबाजपुर गांव के प्रधान ओमी पहलवान और टोल संचालक दिनेश पहलवान की हत्या करने की फिराक में लोनी आया था।
विज्ञापन


इसकी सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी  दीपक कुमार ने बताया कि जोगेंद्र पर  दो दर्जन से ज्यादा हत्या, लूट और डकैती समेत संगीन धाराओं के मामले दर्ज हैं। जोगेंद्र दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों से कई मामलों में वांछित चल रहा था।

पुलिस कहना है कि जोगेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर बागपत कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर लूट की थी, जिसके चलते बागपत पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी ने बताया कि दस दिन पूर्व दबिश देने गए बागपत कोतवाली के इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी पर भी जोगेंद्र फायरिंग करके फरार हो गया था।

दिल्ली पुलिस भी लगी थी आरोपियों की तलाश में
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस भी लगी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सोनिया विहार दिल्ली में एक टोल प्लाजा को लूटा था। वहां से वह एक लाख रुपये लूट कर भागे थे। विरोध करने पर जोगेंद्र ने टोल कर्मी को गोली भी मार दी थी। दिल्ली पुलिस ने जोगेंद्र पर जल्द ही 50 हजार रुपये के ईनाम की संस्तुति शासन को भेजी थी।

मेरठ में हुई जेलर की हत्या में भी शामिल था जोगेंद्र
एसएसपी ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र मेरठ में हुई जेलर की हत्या के मामले में भी वांछित है। इसके अलावा उसने करीब 20 दिन पूर्व बदमाश सुंदर भाटी गैंग के सदस्य खैरपुर ग्राम प्रधान को भी गोली मार दी थी।


कई गैंग में शार्प शूटर रह चुका है जोगेंद्र
एसएसपी ने बताया कि जोगेंद्र बदमाश सुंदर भाटी गैंग और पैंदा गैैंग में शार्प शूटर रहा चुका है। अब उसने अपना अलग बली गैंग बना लिया था। उसका मुख्य पेशा कॉन्ट्रेक्ट किलिंग और रंगदारी वसूलना है। इसके अलावा बली रंजिशन भी कई हत्याएं कर चुका है। चर्चित टटीरी कांड में भी जोगेंद्र का नाम चर्चाओं में रहा था।

5000 हजार के इनाम की घोषणा
एसएसपी ने बताया कि कुख्यात गैंग को पकड़ने के लिए वह लोनी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह और एसआई राधेश्याम यादव को 5000 हजार रुपये का इनाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed