फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested for swindle pretext of exchanging notes

नोट बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for swindle pretext of exchanging notes
notes - फोटो : अमर उजाला
 विजयनगर पुलिस ने 40 से अधिक लोगों के पुराने नोटों को बदलकर नए नोट देने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से स्कैन कर बनाए गए करीब 30 लाख के फोटोकॉपी नोट और नोटनुमा कागज मिले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी मोंटी निवासी विजयनगर क्रिश्चियन नगर बागू, अरविंद निवासी सिद्धार्थनगर विजयनगर और राहुल निवासी सिविल लाइन सूरजकुंड मेरठ हैं। विजयनगर एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि इन तीनों को एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात जल निगम कट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी टैक्सी नंबर की नई कार से लोगों को ठगने जा रहे थे।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि यह गैंग नोट बदलवाने के लिए बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोगों को बैंककर्मी बताकर नोट बदलने का झांसा देते थे। इस दौरान बैंकों के बाहर पहले से गैंग के दो-तीन लोग मौजूद होते थे, जो अन्य लोगों को भरोसा दिलाने के लिए इनके हाथ में अपना कैश दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जो इनके झांसे में आता था, उसे कार में बैठा लेते थे और उसके असली नोट लेकर उसे फोटोकॉपी किए गए नकली नोटों की गड्डी थमा देते थे। असली नोट स्कैन कर बनाए गए नकली नोट के फर्क को लोग तुरंत समझ नहीं पाते थे। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


42 गड्डियां की गईं बरामद  
एसएचओ ने बताया कि आरोपियों से 42 गड्डी बरामद हुई हैं। इनमें दो हजार रुपये के स्कैन किए हुए 28 नोट, हजार रुपये के दो नकली नोट, पांच सौ के छह नकली नोट और 100 के छह नकली नोट थे। इनके नीचे झांसा देने के लिए कागज की नोट जैसी गड्डी बनाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed