{"_id":"573e0aea4f1c1bbb24ac7295","slug":"thieves-took-jewelery-worth-30-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 लाख के जेवर ले गए चोर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर एच-ब्लाक में आर्टिफिशियल ज्वैलरी शॉप संचालक अरुण गोयल के घर से दिनदहाड़े चोरों ने 30 लाख के डायमंड और सोने के जेवर के साथ ढाई लाख कैश चोरी कर लिया। वारदात मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंजाम दी गई। कविनगर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
अरुण गोयल ने बताया कि घर में वह पत्नी नीतू गोयल, मां शारदा, दो बेटे सूजल गोयल और उमंग गोयल के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा उमंग बीमार है और सर्वोदय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।
वह पत्नी के साथ बेटे की देखरेख के लिए बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल गए थे। मां शारदा तुराबनगर स्थित आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान पर गईं थीं। बेटा सुजेल स्कूल में था। इस दौरान चोरों ने मकान के पिछले गेट को तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीन कमरों के लॉक तोड़कर चार अलमारियों से ज्वैलरी और कै श चोरी कर लिया। अरुण ने बताया कि दोपहर साढे़ 12 बजे जब उनकी पत्नी नीतू गोयल अस्पताल से घर पहुंचीं तो वारदात का पता चला। इसके बाद पत्नी ने उन्हें सूचना दी।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ कविनगर ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। अरुण ने बताया कि चोरी हुए सामान में उनकी दो डायमंड रिंग, सात सोने के हार, कंगन और चेन शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
एसएचओ कविनगर ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। जांच में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। अंदेशा है कि रेकी के बाद वारदात की गई है। कुछ संदिग्धों से पुलिस टीम ने पूछताछ भी की है।
दो माह से बिना वेरिफिकेशन के काम कर रही है मेड
अरुण गोयल ने बताया कि उनके घर पर काम करने वाली मेड दो माह से छुट्टी पर है, उसने अपनी मित्र को अपनी जगह उनके घर काम करने के लिए कहा है। मेड का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है।
शक के आधार पर उससे भी पूछताछ की जाएगी। घटना के वक्त नौकरानी वहां पर देखी गई थी, हालांकि उसका दावा है कि वह काम करने के लिए दो बार आई थी, लेकिन मेनगेट लॉक होने पर वापस लौट गई।