{"_id":"57ebf0a54f1c1b537c5754d5","slug":"thieves-made-for-girlfriends-three-students-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए बने चोर, तीन स्टूडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के लिए बने चोर, तीन स्टूडेंट गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तीन स्टूडेंट अपनी दो-दो गर्लफ्रेंड्स के शोक पूरे कराने के लिए चोर और लुटरे बन गए। नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों चोरों को मुखबिर की सूचना पर लूट और चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी देवेश कुमार पुत्र शिव कुमार, राहुल पुत्र उमेश और रितिक पुत्र राकेश हैं। तीनों चोर कोट गांव नगर कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
तीनों मेरठ की एक यूनिवर्सटी से बीए प्रथम ईयर के स्टूडेंट हैं। देवेश और राहुल की दो गर्लफ्रेंड हैं, जबकि शिव कुमार की एक गर्लफ्रेंड है। तीनों ने बताया कि वह पिलम्बर, ऑटो मैकेनिक और कबाड़ी बनकर सोसाइटी के फ्लैट्स की रेंकी करते थे। रेंकी के बाद वह फ्लैट से चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
चोरों ने बताया कि किसी को उन पर शक न हो इसलिए वह फ्लैट से चोरी की ज्वैलरी को दिल्ली में जाकर ट्रक ड्राइवरों को बेच देते थे। वह ड्राइवरों को घर की मजबूरी दिखाकर उन्हें अच्छे दामों पर ज्वैलरी बेचते थे। चोरों ने बताया कि उन्होंने अखबार में कई बार पढ़ा है कि अगर चोर ज्वैलरी को सराफा को बेचते है तो इससे वह पकड़ में आ जाते हैं।
विज्ञापन
इसलिए ही वह ट्रक चालकों को बेचते थे। इस संबंध में नगर कोतवाली एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे तीनों चोरों को लूट और चोरी की योजना बनाते हुए पक्का तालाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों से नौ मोबाइल, एक लैपटॉप और तीन चाकू बरामद किए हैं।
इनमें से दो मोबाइल की चोरी की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज है।