फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft in two flats of Shalimar Gardens

शालीमार गार्डन के दो फ्लैटों में चोरी

Tue, 21 Jun 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Theft in two flats of Shalimar Gardens
फ्लैट - फोटो : amar ujala

शालीमार गार्डन में चोरों ने बालकनी की खिड़की की ग्रिल काटकर दो फ्लैटों से लाखों का माल उड़ा लिया। वारदात के समय परिवार के लोग घरों में ही सोए थे। खटपट की आवाज सुनकर महिला और उनके पति की नींद टूटी तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के कार्तिक प्लाजा फ्लैट संख्या-एफ-1 में एक टीवी चैनल के रिटायर्ड अधिकारी दीपक चक्रवर्ती, पत्नी, बेटे मोहित और बहू के साथ रहते हैं। रविवार को खाना खाकर सभी कमरों में सोने चले गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे मोहित और उसकी पत्नी खटपट की आवाज सुनी, तो कमरे से बाहर जाने लगे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर वे बालकनी में गए तो चोर सामान लेकर भाग रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने चीखकर सामने ही सो रहे रिक्शेवालों को चोरों का पीछा करने को कहा, लेकिन उसने मदद नहीं की। दरवाजा खुलवाने के लिए मोहित ने पिता दीपक के मोबाइल पर कॉल किया, तो वह फोन चोर के पास निकला, चोर ने फोन रिसीव कर अपना नाम किशन बताया। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। दीपक चक्रवर्ती ने बताया कि चोर तीसरे कमरे की आलमारी तोड़कर तीन लाख की ज्वैलरी, चांदी की मूर्ति, घड़ियां, मोबाइल और करीब 11 हजार नगदी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं दीपक के फ्लैट के नीचे वाले फ्लैट में भी एक निजी कंपनी के कार्यालय से चोरों ने दो कंप्यूटर चोरी कर लिए। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि तहरीर मिल गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


फोन पर मोहित को धमकाया, दी गालियां
कमरे में बंद होने के दौरान मोहित ने पिता दीपक के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन चोर ने उठाया। उसने कहा कि 'किशन बोल रहा हूं। तेरे घर को साफ कर दिया है। फोन भी उड़ा लिया है। जो कर सकता है कर ले, ज्यादा मेहनत करेगा तो जान से जाएगा। इसके बाद चोर ने उन्हें गालियां भी दीं। पीड़ित दीपक ने बताया कि उन्हें कमरे में बंद करने के साथ ही चोर बिल्डिंग के अन्य फ्लैटों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को भी कॉल किया था, मगर पुलिस एक घंटे बाद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed