फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman shot in the head smash against

लूट के विरोध में महिला के सिर में मारी गोली

Thu, 27 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The woman shot in the head smash against
अपराध - फोटो : अमर उजाला
करहेड़ा गांव में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक महिला के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


करहेड़ा गांव की गली नंबर-5  में जाहिद पत्नी नजमा (34) और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। वह नोएडा के एक ठेकेदार के पास एसी रिपेयरिंग का काम करते हैं। शाम करीब पांच बजे नजमा बड़ी बेटी रुखसार को कालोनी में ही मौजूद ट्यूशन सेंटर पर छोड़ कर घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन


घर से कुछ ही दूरी पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे चेन लूटने की कोशिश की। नजमा ने विरोध किया तो बदमाश ने पिस्टल निकाल कर नजमा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही कुछ लोग बदमाशों के पीछे दौड़े तो बदमाशों ने दो हवाई फायर कर दिए। इसके बाद बदमाश गलियों में से होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और नजमा को मोहन नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लूट का विरोध करने पर गोली मारी गई है। महिला के बयान होने पर ही सही कारण पता चल सकेगा। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

गले की ओर इशारा कर महिला ने दी चेन लूट की जानकारी
जब महिला को मोहननगर के निजी अस्पताल लाया गया तो वह होश में थीं। डॉक्टरों ने बताया कि गोली सिर के पिछले हिस्से में फंस गई है। हालांकि महिला उस समय होश में थी और उसने एसपी सिटी और एएसपी को अपने गले की ओर इशारा कर बताया कि बदमाशों ने उसकी चेन लूटी है। हालांकि वह बोल नहीं पा रही थी। उधर, बेटी रुखसार ने बताया कि अस्पताल में मां के गले मेें चेन नहीं थी।


पहले महिला से की बात, बाद में की चेन लूटने की कोशिश 
आसपास के लोगों ने बताया है कि दोनों बदमाशों ने महिला को रोक कर उनसे बात की थी। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि बदमाश पहले महिला को बातों में उलझा कर चेन लूटना चाहते थे, मगर जब वह सफल नहीं हुए तो दोबारा बाइक मोड़ कर महिला की तरफ आए। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो उन्होंने गोली मार दी। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहने थे और दोनों की पीठ पर बैग टंगा था।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले भी किया है हमला
8 अक्टूबर 2016- सूर्यनगर में महिला को लूट का विरोध करने पर 50 मीटर तक घसीटा। 
22 सितंबर 2016 - महागुन मॉल के पास खड़े युवक से लूटी चेन, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
10 अक्टूबर 2015: कौशांबी में चेन लूट का विरोध करने पर महिला को मारा चाकू
16 सितंबर 2015: स्वर्ण जयंती पार्क के पास चेन लूट का विरोध करने पर कंपनी एजीएम को मारी गोली
08 सितबंर 2015: स्वर्ण जयंती पार्क के पास महिला से चेन लूट की कोशिश, फायरिंग
28 मई 2015: चेन लूट का विरोध करने पर एटीएस सोसायटी के सामने महिला पर फायरिंग
15 अप्रैल 2015: वेव सिनेमा के पास चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने पर बच्ची को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed