{"_id":"573cbd2c4f1c1b7406ac75da","slug":"the-woman-s-body-from-the-grave-head-chopped-off-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से युवती का शव निकाल काटा सिर-हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र से युवती का शव निकाल काटा सिर-हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर छिड़ौली गांव के कब्रिस्तान से युवती के शव को कब्र से निकालकर उसका सिर और हाथ काट दिए गए। दोनों अंग मसूरी थाना क्षेत्र के इनायतपुर सिमोही गांव के राजवाहे पर काले कपड़े में बंधे मिले, जबकि शव कब्र के पास ही पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस इस वहशियाना हरकत के पीछे तांत्रिक का हाथ मान रही है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव और कटे अंगों को दोबारा दफनाया। शादीपुर छिड़ौली निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री की मौत 14 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन
15 मई को शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने कब्रिस्तान से लगभग पौन किलोमीटर दूर एक चौराहे पर काले कपड़े में युवती का बायां हाथ और सिर बंधा देखा। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कब्रिस्तान में जाकर देखा तो शव कब्र के ऊपर पड़ा था। कफन भी शव से दूर पड़ा था। पुलिस को शक है कि मंगलवार रात में किसी तांत्रिक क्रिया के लिए शव क्षत-विक्षत किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों कड़ी कार्रवाई की मांग की।