फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman attempted suicide

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

Sat, 24 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The woman attempted suicide
फांसी - फोटो : अमर उजाला

पैठ बाजार में नमकीन बेचने वाले दुकानदार की पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला अपने मायके जाने की जिद कर रही थी और नोट बंदी के चलते उसका पति उसे पैसे नहीं दे पा रहा था। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


नसरत अली अपनी पत्नी परवीन के साथ संजयनगर सेक्टर-23 में किराए के मकान में रहता है। वह मूलरूप से सहसवान बदायूं का रहने वाला है। नसरत साप्ताहिक बाजारों में नमकीन का ठेला लगाता है।
विज्ञापन


नसरत कहना है कि पत्नी कई दिनों से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन नोटबंदी के बाद से उसका काम मंदा होने की वजह से वह उसे भेज नहीं पा रहा था। इसी बात को लेकर परवीन और उसके बीच शुक्रवार सुबह झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद परवीन ने कमरा अंदर से बंद कर पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नसरत का कहना है कि उसने खिड़की से पत्नी को यह सब करते देखा तो दरवाजा तोड़ दिया और परवीन को फंदे पर लटकने से बचा लिया। हालांकि इस दौरान परवीन की तबीयत बिगड़ गई और उसे पति ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं दी गई थी। अस्पताल से आई सूचना के बाद पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर नसरत से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed