फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The two attackers had AK-47 was

दो एके-47 थी हमलावरों के पास

Tue, 30 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
The two attackers had AK-47 was
AK 47 - फोटो : DEMO PIC
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में छानबीन कर रहे पुलिसकर्मियों के पास नई-नई बातें छनकर आ रही हैं। सूत्रों केमुताबिक, अब पता चल रहा है कि हमलावरों पर एक नहीं बल्कि दो एके-47 थीं।
विज्ञापन


हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह मनीष और मनोज की गिरफ्तारी केबाद ही पता चल पाएगा। दूसरी तरफ, यह भी चर्चा है कि मनीष और विक्की ने सरेंडर एप्लीकेशन कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए तो नहीं लगाई है, क्योंकि उन्होंने सरेंडर नहीं किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 8 से ज्यादा आरोपी भागे हुए हैं। तेवतिया पर मुरादनगर में 11 अगस्त को गोलियां बरसाईं गईं थीं, जिसमें तेवतिया समेत 7 लोग घायल हो गए थे। इनका नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशियों को मिला चारा-पानी
चारा और पानी नहीं मिलने की वजह से आरोपी मनोज के दर बदर फिर रहे चार मवेशियों को चारा पानी मिलने लगा है। पुलिसकर्मियों और एक एनजीओ ने उन्हें चारा-पानी दिया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से कहा कि उन्हें मवेशियों को चारा पानी देने में डरने की जरूरत नहीं है। बता दें कि मवेशियों के दर बदर की बात सोशल साइट्स पर काफी उछल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed