फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The student and her mother went into the hospital went threat

अस्पताल में घुसकर छात्र और उसकी मां को दी गई धमकी

Fri, 10 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
The student and her mother went into the hospital went threat
‌हितेश - फोटो : अमर उजाला
11वीं के छात्र हितेश को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक और मोड़ आ गया है। छात्र के पिता विनोद भाटी का दावा है कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पांच लोग अस्पताल आए और उनकी पत्नी और बेटे को पुलिस कार्रवाई करने पर धमकाया। इससे वह डरे हुए हैं और बेटे को दूसरे अस्पताल में रेफर करा लिया है।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर बढ़पुरा निवासी आर्मी से रिटायर्ड क्लर्क विनोद भाटी ने बताया कि जब वह थाने में एफआईआर कराकर रात में अस्पताल पहुंचे तो पत्नी और बेटे ने उन्हें इस बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत कविनगर पुलिस से करते हुए सुरक्षा की मांग की, तो पुलिसकर्मी उनसे बोले कि चुनाव की वजह से अधिकांश फोर्स सुरक्षा में लगी है, अगर डर है तो बेटे को किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करा लें, अभी सुरक्षा नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह बेटे को दूसरे अस्पताल में रेफर कराकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि हितेश ने आरोपी छात्र के भाई को नहीं पीटा था, बल्कि आरोपी ने हितेश के कोच के साथ अभद्रता की थी, इसका उसने विरोध किया था। इस पर आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

हालांकि इसके बाद शिक्षकों ने दोनों में सुलह कराकर उनके हाथ मिलवा दिए थे। बता दें कि बुधवार सुबह डीडीपीएस गोविंदपुरम में 11वीं के एक छात्र ने क्लास रूम में घुसकर साथी छात्र हितेश भाटी पर फायर कर दिया था। छात्र की पीठ में छर्रे लगे थे, उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था।

कविनगर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपी छात्र भागे हुए हैं। इन चारों को स्कूल मैनेजमेंट ने स्कूल से निकाल दिया है।

बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी
एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि नाबालिग होने की वजह से आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजा है। इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी छात्रों की भी तलाश की जा रही है। धमकी देने के मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


पब्लिक स्कूलों में लगाए जाएंगे मेटल डिटेक्टर 
 स्कूल में कोई हथियार लेकर दाखिल नहीं हो सके, इसके लिए अब सभी पब्लिक स्कूलों में मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। आल इंडिया स्कूल फेडरेशन की ओर से इस संबंध में स्कूलों को गाइडलाइन जारी की गई है। चुनाव के बाद सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रिंसिपल बैठक होगी।

बता दें कि डीडीपीएस स्कूल में 11वीं के छात्र के तमंचा लेकर अंदर आने और दूसरे छात्र पर हमला करने की वारदात पर यह कदम उठाया जा रहा है। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि पाकिस्तान में स्कूल में आतंकी हमले के बाद उन्होंने स्कूल में मेटल डिटेक्टर लगवा लिया था।

अन्य स्कूलों को भी इस संबंध में सलाह दी थी लेकिन सभी ने मेटल डिटेक्टर नहीं लगवाए हैं। चुनाव के बाद सभी स्कूल प्रबंधकों के  साथ बैठक की जाएगी और स्कूलों में मेटल डिटेक्टर लगवाना अनिवार्य किया जाएगा।


उधर, डीडीपीएस गोविंदपुरम स्कूल की प्रिंसिपल रेणुका शर्मा ने बताया बच्चों के बैग में मोबाइल के अलावा अन्य सामान होने का कभी सोचा भी नहीं, इस घटना के बाद पूरा स्कूल प्रशासन हिल गया है। चुनाव बाद स्कूल खुलेंगे पर सभी अभिभावकों की कार्यशाला कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed