फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The pretext of marrying the woman raped, young man arrested

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, युवक गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The pretext of marrying the woman raped, young man arrested
डेमो पिक
 सिहानी गेट क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि छह माह पहले उसकी मुलाकात संदीप से हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान संदीप ने उसे शादी का झांसा दिया। वह उसे कई बार मॉल में घुमाने ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। युवती ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो शुक्रवार शाम उन्होंने सिहानी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का कहना है कि पुलिस ने आरोपी संदीप निवासी तहसील कंपाउंड विजय नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अस्पताल में टेक्नीशियन ने युवती के साथ की छेड़छाड़
 पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल के एक्सरे लैब टेक्नीशियन ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती की तहरीर में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी हेम नागर निवासी गोविंदपुरम है।

वह गाजियाबाद पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल में एक्सरे लैब का टेक्नीशियन है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह अस्पताल में एक्सरे कराने गई थी। उसका आरोप है कि लैब टेक्नीशियन हेम नागर ने उससे उसका मोबाइल नंबर मांगा कि वह रिपोर्ट व्हाट्स एप कर देगा।

इस पर उसने नंबर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह उसे एक्सरे रूम में ले गया, जहां एक्सरे के दौरान वह छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वह शोर मचाते हुए लैब से बाहर आई और परिजनों को बताया।

इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी का कहना है कि युवती को कोई गलतफहमी हो गई है, उसने छेड़छाड़ नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अब मॉडल को फोन कर परेशान कर रहे युवक 
शहर की मॉडल की फेसबुक पर चार फर्जी आईडी बनाने के बाद अब युवक उसे फोन कर परेशान कर रहे हैं। परेशान मॉडल ने सिहानी गेट पुलिस से फिर शिकायत की है। 
मॉडलिंग करने वाली युवती ने बताया कि लोग उसकी फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटोज अपलोड कर रहे हैं, उसके नंबर पर कॉल कर उसे अपशब्द बोल रहे हैं।

इससे वह काफी परेशान है। एसएचओ ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि शुक्रवार को सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मॉडलिंग करने वाली युवती ने तहरीर दी थी कि कुछ युवकों ने उसकी चार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उन पर अश्लील फोटो पोस्ट कर रहे हैं और उसके नंबर भी सार्वजनिक कर दिया है। अब उसके नंबर पर कॉल कर युवक उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed