फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The post sparked a mini-truck full of meat in front of people, jammed highways, stones

चौकी के सामने मांस से भरा मिनी ट्रक देख भड़के लोग, हाईवे जाम, पथराव किया

Sat, 19 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The post sparked a mini-truck full of meat in front of people, jammed highways, stones
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

एनएच-24 पर मांस से भरा मिनी ट्रक देख शुक्रवार दोपहर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। मिनी ट्रक पर पथराव किया, आरोपी चालक-परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


बाईपास चौकी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की पुलिस फोर्स के  साथ पहुंचे, लोगों को समझाकर शांत किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब सवा बजे एक ट्रक नोएडा की ओर से हापुड़ की ओर जा रहा था।

इस दौरान विजयनगर बाईपास पुलिस चौकी के सामने ट्रक खराब हो गया, ट्रक चालक-हेल्पर उसे दुरुस्त करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ट्रक से मांस की दुर्गंध आते देख शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे, आरोप लगाया कि मिनी ट्रक में प्रतिबंधित पशु का मांस है, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। मिनी ट्रक पर पत्थरबाजी शुरू की तो आरोपी चालक-हेल्पर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहुंची विजयनगर बाईपास पुलिस चौकी ने लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर मामला को दबाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इससे एनएच-24 पर जाम लगा। हापुड़ जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।

हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी सलमान ताज, सिहानी गेट, नगर कोतवाली, कविनगर और विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्र्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। समझाकर लोगों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि मिनी ट्रक को कब्जे में लिया गया है, प्रतिबंधित मांस को जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


आरोपियों पर कसा शिकंजा, आज होंगे गिरफ्त में
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों पर शिकंजा कस दिया गया है, शनिवार को दोनों की गिरफ्तारी की जा सकती है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed