{"_id":"577e9d654f1c1b6f0c7fc1d0","slug":"the-msc-student-lives-in-salty-cigarette-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन-सिगरेट के विवाद में गई एमएससी स्टूडेंट की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमकीन-सिगरेट के विवाद में गई एमएससी स्टूडेंट की जान
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमकीन-सिगरेट के लिए हुए मामूली विवाद में खोखा दुकानदार और उसके परिजनों ने एमएससी बायोटेक स्टूडेंट की जान ले ली। दुकानदार और उसके परिजनों ने स्टूडेंट को लाठी-डंडों और ईंट से पीट अधमरा कर दिया।
गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। कविनगर पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार कोसी कलां मथुरा का रहने वाला आशुतोष मिश्रा डासना स्थित आईएमएस कालेज से एमएससी बायोटेक की पढ़ाई कर रहा था। आशुतोष गोविंदपुरम इलाके में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व वह आरडीसी में अपने दो अन्य साथियों के साथ आया था। बीकानेर रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक पान के खोखे वाले से इन तीनों का सिगरेट और नमकीन को लेकर विवाद हो गया।
मध्यप्रदेश के रहने वाले खोखा दुकानदार का पूरा परिवार और उसकी जानकारी के लोग वहीं पर रहते थे। शोर सुनकर सभी आ पहुंचे और तीनों स्टूडेंट्स की पिटाई शुरू कर दी। इनमें से दो स्टूडेंट तो निकल भागे, मगर आशुतोष को इन लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की।
कविनगर इंस्पेक्टर अशोक सिसोदिया ने बताया कि घायल छात्र को पुलिस द्वारा ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पिता जनार्दन मिश्रा ने इस बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद दो आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया है, जबकि दो युवक अभी फरार चल रहे हैं।