फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   the knife hit against Smash, crowd picked crooks

लूट के विरोध में मारा चाकू, भीड़ ने दबोचा बदमाश

Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला/ लोनी Updated Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
the knife hit against Smash, crowd picked crooks
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

इंद्रापुरी कालोनी में सोमवार रात मोबाइल लूटने के दौरान युवक को चाकू मारकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश के पास से आठ मोबाइल और एक चाकू बरामद किया गया है।

विज्ञापन


शिव विहार करावल नगर, दिल्ली निवासी कैलाश एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार रात को वह ऑफिस से घर लौटते समय दो नंबर बस स्टैंड से पैदल ही घर जा रहे थे। वह दिल्ली बार्डर पर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाकर बैठे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पेट में चाकू से तीन वार किए और मोबाइल लूटकर भागने लगे। कैलाश ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर पीछे बैठे बदमाश को दबोच लिया। हालांकि बाकी दो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने कैलाश को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


लोनी कोतवाली एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश दीपक निवासी लोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके फरार साथी संजय और सोनू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दीपक के खिलाफ लोनी और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed