{"_id":"58cc0f944f1c1b285a32a756","slug":"the-insurance-company-s-manager-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन -1 की सद्भावना सोसायटी में इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने फ्लैट में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सद्भावना सोसायटी के फ्लैट संख्या 991 में अभिषेक सिंह (32) पत्नी नंदिता और बेटे दक्ष के साथ रहते थे।
अभिषेक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर थे और विवेक विहार दिल्ली में तैनात थे। पत्नी नंदिता भी निजी बैंक में मैनेजर हैं। शुक्रवार सुबह बेटे दक्ष को डे-बोर्डिंग में छोड़कर दोनों जॉब पर गए थे। दोनों को साथ ही घर लौटना था मगर अभिषेक जल्दी घर लौट आया।
देर शाम करीब सात बजे जब नंदिता घर लौटीं तो अभिषेक ने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद नंदिता ने दूसरी चाभी से फ्लैट का दरवाजा खोला तो अंदर कमरे में अभिषेक का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटक रहा था। नंदिता ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश का हो सकता है। जांच के बाद सुसाइड के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। युवक के मोबाइल की भी जांच की जा रही है, जिससे सुसाइड के कारण का पता चल सके।
- मां को बिलखते देख चुप कराता रहा दक्ष
पति का शव देखते ही नंदिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रोते हुए नंदिता बस यही कह रही थी कि अगर कोई परेशानी थी उन्हें तो बता देते। उधर, पिता की मौत से अनजान दक्ष मां को रोता देख उन्हें चुप कराता रहा। कभी वह कमरे में जाकर पिता के शव को देखता तो कभी मां को चुप कराता। पुलिस ने अभिषेक के बनारस निवासी परिजनों को सूचित कर दिया है।
मनोचिकित्सक बोले
मनोचिकित्सक डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग परेशानी अपने जीवनसाथी से बयां नहीं करते। ऐसे में सुसाइड जैसे कदम उठा लेते हैं। इस दौरान वह यह भी नहीं सोचते कि उनके बाद उनके परिवार का क्या होगा।