{"_id":"57094c974f1c1bee2bc8124f","slug":"the-committee-to-investigate-sex-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए बनी कमेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए बनी कमेटी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
सपा के एक जिला सचिव का नाम सेक्स रैकेट में आने के बाद पार्टी में बवाल मचा है। जिलाध्यक्ष ने शनिवार को पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर आरोपी को चिन्हित कर रिपोर्ट मांगी है। लखनऊ से भी इस मामले पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जिलाध्यक्ष ने पार्टी आफिस पर चुनिंदा पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। इसमें पार्टी की साख को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया गया। चुनावी साल में पार्टी पदाधिकारियों पर लग रहे आरोप भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी के एक गुट ने इस मामले की शिकायत शनिवार को लखनऊ हाईकमान को भेज दी। वहां से जिलाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी जा सकती है। जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि पार्टी में किसी हालत में ऐसे पदाधिकारी बर्दास्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही पार्टी से बाहर करने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। अब जांच यह की जा रही है कि जिला सचिव मुख्य संगठन का है या किसी इकाई का। दूसरी ओर आरोपी जिला सचिव ने सफाई दी है कि उसका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। यह बदनाम करने की साजिश है। ऐसा गंदा काम कभी नहीं किया है।