फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   the clerk and juvenile death by drowning in Ganga Canal

गंगनहर में डूबने से किशोर और क्लर्क की मौत

Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी Updated Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 the clerk and juvenile death by drowning in Ganga Canal
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
गंगनहर में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक किशोर है और दूसरा प्राइवेट कंपनी में क्लर्क। मसूरी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। इनके परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


    पिलखुवा स्थित सदीकनगर निवासी आसिफ (17) फल बेचने का काम करता था। वह दोस्तों के साथ शुक्रवार को गंगनहर में नहाने आया था। दोपहर तीन बजे वह गंगनहर के पास बने रेलवे पुल के नीचे नहाते वक्त नहर में डूब गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दिए बिना दोस्त वापस घर लौट गए। देर रात तक आसिफ घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुटे। आसिफ के दोस्तों से पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि वह गंगनहर में डूब गया है। दोस्तों ने कहा कि वह डर गए थे, इसलिए नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन मसूरी थाने आए और पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह सात बजे मुरादनगर से गोताखोर बुलाकर पुलिस ने शव तलाशा। आठ बजे रेलवे पुल से 25 मीटर दूर शव पत्थरों में फंसा हुआ मिला।

 दूसरी तरफ, दिल्ली के मीतनगर निवासी लवनीश कौशिक (25) डासना के पास वेव सिटी में बतौर क्लर्क कार्यरत थे। वह घर में इकलौते थे। शनिवार सुबह 11 बजे तीन दोस्त करुण कुमार, ललित कुमार और सोमेश यादव के  साथ मसूरी स्थित गंगनहर झाल पर नहाने आए थे।


नहाते वक्त वह नहर में डूब गए। दोस्तों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने गोताखोर के जरिए उसे तलाशा तो वह बेसुध हालत में मिला। लवनीश को रामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि वहां पहुंचे लवनीश के जीजा विनय को भरोसा नहीं हुआ और वह उसे यशोदा ले आए। यहां पर भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed