फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tewatia murder attempt case

तेवतिया पर हमला करने वाले चार शूटर दबोचे

Wed, 17 Aug 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tewatia murder attempt case
ब्रजपाल तेवतिया - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शूटरों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि चार शूटर पकड़ लिए गए हैं, बुधवार दोपहर पुलिस इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर सकती है। हालांकि देर रात तक  पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिन चार शूटरों के पकड़े जाने की सूचना है, उनमें राहुल, राम, जितेंद्र और निषाद बताए जा रहे हैं। शूटरों के तार वेस्टर्न बिहार से भी जुड़ रहे हैं, इसके अलावा शूटर दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी के बताए जा रहे हैं। इस मामले की गूंज लखनऊ तक है, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जिसकी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एसटीएफ भी लगी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले कविनगर निवासी भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर बृहस्पतिवार को मुरादनगर के रावली रोड पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे। उनका फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है। छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता पर हमले के पीछे अब तक पुलिस जांच में गांव की रंजिश सामने आ रही है। पुलिस हर प्वाइंट पर जांच कर रही है। एके-47 से हमले के पीछे बड़ी साजिश है। वारदात का जल्द खुलासा करेंगे।  - सुजीत पांडेय, आईजी जोन

एक महिला पार्षद हिरासत में
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले में मंगलवार को पुलिस के एक महिला पार्षद को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  उधर, खुलासे में जुटी पुलिस टीम के एक एसओ ने बताया कि बुधवार दोपहर तक मामला का खुलासा हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम हमलावरों को पकड़ने में जुटी पुलिस टीम ने एक महिला पार्षद को हिरासत में लिया है। महिला पार्षद के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति का दशक पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो गैंग के सदस्यों से जुड़ाव रहा है।

अभी जांच के लिए नहीं भेजी गई एके 47
पुलिस मुठभेड़ में पुलिस को मिली हमलावरों की एके 47 अभी तक जांच के लिए भेजी नहीं गई है। बताया जाता है कि एके 47 से नंबर मिटा है। इसके चलते उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाना था।

मगर पुलिस ने एके 47 अभी तक जांच के लिए नहीं भेजी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि एके 47 को जांच के लिए भेजने संबंधी अधिकारियों से बातचीत हो रही है। वर्तमान में वह मोदीनगर कोतवाली में जमा है।

तेवतिया ने आंखें खोलीं, हालत में सुधार
गाजियाबाद में बदमाशों की गोली का शिकार हुए भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और जल्द ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, तेवतिया को आठ गोलियां लगी थीं। वहीं उनके साथ घायल एक गनर की हालत अभी भी गंभीर है। उधर, पुलिस की 20 से भी अधिक टीमें ब्रजपाल व उनके साथियों पर हमला करने वाले बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक से दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार शाम एक शोकसभा से वापस आ रहे भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की गाड़ी को अज्ञात हमलावरों ने एके-47 और 9 एमएम की पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed