फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   teens arrested, wanted to get involved in the occult lay

दो किशोर गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र के चक्कर में करना चाहता था कुकर्म

Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 teens arrested, wanted to get involved in the occult lay
crime scene - फोटो : crime scene demo

मोरटा गांव निवासी किसान रामकिशोर त्यागी की हत्या दो किशोर छात्रों ने की थी। तंत्र-मंत्र का झांसा देकर किसान दोनों छात्रों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया है। एक किशोर नौवीं का जबकि दूसरा पॉलीटेक्निक का छात्र है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए दोनों किशोर पकड़े गए।  
विज्ञापन


सीओ सदर पवन कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 जुलाई को गांव मोरटा निवासी किसान रामकिशोर त्यागी उर्फ भगत (61) का शव दुहाई स्थित एक शिक्षण संस्थान के पीछे खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से गला रेतकर किसान की हत्या की गई थी। पहचान मिटाने के लिए किसान के मुंह को पत्थर से कुचला गया था। सीओ ने बताया कि मृतक किसान तंत्र-मंत्र का भी काम करता था।

वारदात से तीन दिन पहले दुहाई स्थित एचआरआईटी संस्थान के सामने चाय के खोखे पर रामकिशोर की मुलाकात लाजपत नगर (साहिबाबाद) निवासी दोनों किशोर छात्रों से हुई थी। किसान वहां तंत्र-मंत्र से दो महिलाओं की समस्या का निवारण कर रहा था। दोनों किशोर रामकिशोर के प्रभाव में आ गए और उससे अपनी अच्छी नौकरी और पढ़ाई के बारे पूछा।

इसके बाद रामकिशोर ने तंत्र-मंत्र से दोनों छात्रों की अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। रामकिशोर ने दोनों छात्रों को 30 जुलाई को एचआरआईटी संस्थान के पीछे अपने खेत पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने उपाय करने की बात कहकर दोनों छात्रों के कपड़े उतरवा दिए और उनसे अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।

छात्रों के विरोध करने पर उसने नौवीं कक्षा के छात्र के हाथ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया जबकि जबकि दूसरे छात्र को गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर भड़के किशोरों ने पहले ईंट से रामकिशोर के गुप्तांग पर प्रहार किया। बाद में उसी चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान मिटाने के इरादे से रामकिशोर के मुंह पर पत्थर से प्रहार कुचल डाला।


एक छात्र की उम्र 12 जबकि दूसरे की उम्र 15 वर्ष की है। पुलिस ने हत्यारोपी किशोरों की निशानदेही पर खेत से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed