{"_id":"5745d7ce4f1c1b0420691bcf","slug":"teenager-kidnapped-and-raped-by-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर ऑटो चालक ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर ऑटो चालक ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर क्षेत्र में घर के बाहर सो रही किशोरी (13) को अगवा कर एक ऑटो चालक ने रेप किया। किशोरी के परिजनों ने विजयनगर थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी सीलमपुर (दिल्ली) की है। शनिवार को विजयनगर में मामा के घर आई थी। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार रात घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान मिर्जापुर निवासी ऑटो चालक मोहसिन उर्फ मोनू (24) उसे मुंह भींचकर सुनसान जगह ले गया और उससे रेप किया। घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
रविवार को किशोरी अपने घर सीलमपुर चली गई। बुधवार को उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने दोपहर विजयनगर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी क ो मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को बेकुसूर बता रहा है।
विज्ञापन