फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   teenager died in suspicious circumstances by the noose

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 25 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
 teenager died in suspicious circumstances by the noose
file photo - फोटो : अमर उजाला

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक किशोरी (13) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी है। परिजनों का कहना है कि किशोरी मंद बुद्धि थी और भाई को लगी चोट को बर्दाश्त नहीं कर पाई।मूलरूप से सासनी हाथरस के रहने वाले वीरेंद्र सिंह मेरठ रोड स्थित विकास नगर कालोनी में एक फैक्ट्री में चौकीदार हैं।

विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ फैक्ट्री की ही पहली मंजिल पर एक कमरे में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र का डेढ़ साल का बेटा फैक्ट्री के बाहर रोड पर खेल रहा था। खेलते हुए रोड पर गिरने से उसे चोट लग गई और उसके मुंह से खून निकलने लगा।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि भाई को चोट लगने से आहत उनकी बेटी जानी (13) ने ऊपर जाकर लोहे के एक पाइप पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जानी को फंदे से उतारा और उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सिहानीगेट डालचंद का कहना है कि परिजनों ने जांच के दौरान जानी के मंदबुद्धि होने की बात पुलिस को बताई। हालांकि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed