फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teacher's fiancee threatened on Facebook, broken relationship

टीचर के मंगेतर को फेसबुक पर धमकाया, टूटा रिश्ता

Fri, 24 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher's fiancee threatened on Facebook, broken relationship
फेसबुक - फोटो : demo pic

 एकतरफा प्यार में पागल बीबीए स्टूडेंट ने अपनी प्रोफेसर की शादी तुड़वा दी। स्टूडेंट ने फेसबुक, व्हाट्स एप और मोबाइल फोन पर अपनी लेडी प्रोफेसर के मंगेतर को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। स्टूडेंट की इस धमकी के बाद दूल्हे पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। अब प्रोफेसर के भाई की ओर से  स्टूडेंट के खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली एक युवती मोदीनगर स्थित एक मैनेजमेंट कालेज में प्रोफेसर हैं। इसी कालेज में बीबीए थर्ड ईयर का एक छात्र बीते दो सालों से शिक्षिका से एकतरफा प्यार करने लगा था। उधर लेडी प्रोफेसर की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से तय कर दी गई थी।
विज्ञापन


प्रोफेसर के परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र को 23 फरवरी को होने वाली इस शादी के बारे में जानकारी हो गई। इसके बाद आरोपी छात्र ने प्रोफेसर का मोबाइल फोन क्लास रूम से चोरी कर लिया और मोबाइल से शिक्षिका के होने वाले दूल्हे को बीते रविवार को काल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर के होने वाले दूल्हे के व्हाट्सएप पर आरोपी छात्र ने कई धमकी भरे मैसेज भी भेजे।पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी छात्र ने वर पक्ष को शिक्षिका से अपने संबंध होने की अनर्गल बातें कहते हुए बारात लेकर आने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। इससे वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी से इंकार कर दिया।


शादी टूटने के बाद पीड़ित लोग कविनगर थाने पहुंचे, जहां प्रोफेसर के भाई ने आरोपी छात्र के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई।एसएसआई महीपाल सिंह का कहना है कि शिक्षिका और लड़के पक्ष के बीच झूठे मतभेदों को भुलाकर शादी के लिए फैसले का प्रयास किया गया, लेकिन 23 फरवरी को लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed