{"_id":"58ee5ab14f1c1b9d36cf7910","slug":"taking-crores-of-pre-occupied-land-by-fraudulently","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर पूर्व प्रधान की करोड़ों की जमीन कब्जाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा कर पूर्व प्रधान की करोड़ों की जमीन कब्जाई
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर बोई फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरटा गांव के पूर्व प्रधान की करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की जमीन का बैनामा कराकर एक बिल्डर कंपनी ने जमीन हथिया ली। बिल्डर कंपनी ने पूर्व प्रधान को जो चेक दिए वह सभी बाउंस हो गए। जब इस संबंध में पीड़ित ने कंपनी के डायरेक्टर से बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर बिल्डर कंपनी के दो डायरेक्टरों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मोरटा गांव के पूर्व प्रधान ओमकार त्यागी (83) ने एक वर्ष पूर्व अपनी साढ़े पांच बीघा कृषि भूमि का सौदा जे होम्स इंडिया कंपनी के निदेशक राजकुमार जैन निवासी विवेक विहार दिल्ली से करीब पांच करोड़ रुपये में तय किया था।
विज्ञापन
राजकुमार जैन ने आरटीजीएस के जरिए एक करोड़ रुपये का भुगतान उन्हें कर दिया और करीब 3.90 करोड़ रुपये के तीन चेक दिए। चेक बाउंस होने पर विक्रय पत्र निरस्त होने की शर्त रखी गई थी। पूर्व प्रधान ने बताया कि तीनों चेक बाउंस हो गए। उन्होंने राजकुमार जैन से संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
जून 2016 में उन्हें पता चला कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री मंजू जे होम्स के नाम हो चुकी है। उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर जांच की तो पता चला कि किसी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर रजिस्ट्री कंपनी के नाम कर दी है। रजिस्ट्रार ऑफिस की फोटो में वह आदमी भी कोई और है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की।
आरोप है कि कई बार चक्कर काटने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर मामले में कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार जैन व प्रतीक जैन निवासी स्वर्ण जयंतीपुरम गाजियाबाद, संजीव कौशिक और वीरेंद्र जैन के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ मुरादनगर हरदयाल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो से पहचान कर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले को ढूंढ रही पुलिस
पुलिस के अनुसार वह सिर्फ डायरेक्टर और उसके साथी ही नहीं उस व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है, जिसने फर्जी ओमकार त्यागी बन रजिस्ट्रार ऑफिस में फोटो खिंचवाई और साइन किए। पुलिस ने रजिस्ट्रार ऑफिस से आरोपी की डीटेल निकलवाई है। जल्द ही उसका नाम भी एफआईआर में जोड़ा जाएगा।
चेक बाउंस होने पर दी जान से मारने की धमकी
चेक बाउंस होने पर जब पूर्व प्रधान ने आरोपी निदेशक राजकुमार को कॉल किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि उसने जमीन खरीद ली है। अब कोई रुपया बाकी नहीं है। जब पूर्व प्रधान ने पुलिस में शिकायत करने को कहा तो उसने कहा कि वह कई नेताओं को जानता है जो पुलिस से उसे बचा