{"_id":"5794fc224f1c1b4032c4c04a","slug":"student-from-truck-collision-killed-riding-a-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नौवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नौवीं के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायवर्जन के बावजूद दिल्ली-मेरठ रोड से एएलटी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने ट्यूशन से लौट रहे स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। इस दौरान पांच वाहन भी आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। यदि पहले ही दिन डायवर्जन पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया होता तो छात्र की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
मानव शुक्ला (13) पुत्र लक्ष्मीकांत शुक्ला सेंट पॉल स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र और इकलौता पुत्र था। राजनगर सेक्टर-नौ में परिवार के साथ रहता था। मानव के पिता लक्ष्मीकांत शुक्ला बीएसएनएल में तकनीकी विभाग के कर्मचारी हैं। रविवार को मानव और उसका दोस्त प्रख्यात शुक्ला संजय नगर में ट्यूशन की एक्सट्रा क्लास लेने गए थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब सवा 12 बजे वे क्लास लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। एएलटी फ्लाईओवर के पास उन्हें राजनगर एक्सटेंशन की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आता दिखाई दिया तो उन्होंने स्कूटी रोक ली। इसके बावजूद ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रहे पांच वाहन आपस में भिड़ गए। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर आई कविनगर पुलिस ने दोनों छात्रों को शिवम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मानव की मौत हो गई जबकि प्रख्यात का उपचार चल रहा है। परिजनों ने कविनगर थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। कविनगर एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
लग्जरी कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
लग्जरी कार की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तम कुमार शुक्ला (22) पुत्र दीनचंद शुक्ला निवासी महरौली में पिता केसाथ रहता था। वह गौंडा के गोपीपुर के मूल निवासी था। उत्तम पिता केसाथ आईएमटी में गार्ड की नौकरी करता था।
इन दिनों उसके पिता बीमारी के चलते गौंडा गए हुए हैं। उत्तम रविवार सुबह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बस अड्डे से हापुड़ की ओर जा रही लग्जरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्तम के रिश्तेदार रमेश मिश्रा ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
अध्यात्मिक नगर हॉल्ट के पास मयूर विहार में रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।