फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student falsified after failure in 10th

10 वीं में फेल होने पर छात्र ने फंदा लगाया

Sun, 11 Jun 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sun, 11 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Student falsified after failure in 10th
फंदा लगाया - फोटो : अमर उजाला

विजयनगर थाना क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर रविवार को एक छात्र ने फंदा लगा कर जान दे दी। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे तो सूचना पर पुलिस ने रुकवा दिया। हालांकि बाद में परिजनों ने कार्रवाई न चाहने की बात लिखित में दी तो पुलिस ने अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी।

विज्ञापन


विजयनगर थाना क्षेत्र के सैन विहार में खड़क सिंह परिवार समेत रहते हैं। उनके 17 वर्षीय बेटे शुभम ने इस बार 10वीं की परीक्षा दी थी। 9 जून को उसका परीक्षा परिणाम आया तो फेल हो गया। इस पर उसके पिता ने उसे डांट दिया था। डांट के बाद रविवार दोपहर शुभम ने घर में ही फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को एनएच-24 स्थित शमशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार करने लगे। सुसाइड के मामले में बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करने की सूचना विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई विजयनगर अरुण मिश्रा ने बताया कि परिजनों के कार्रवाई न चाहने की बात लिखित में देने पर अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed