{"_id":"58efd8994f1c1b6137cf9126","slug":"stop-wind-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा ने रोकी बिजली की ‘रफ्तार’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवा ने रोकी बिजली की ‘रफ्तार’
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध आपूर्ति की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, वहीं तेज हवा इस आपूर्ति की रफ्तार पर ब्रेक लग रही है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवा ने बिजली आपूर्ति की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
तेज हवा से बिजली के तार आपस में टकराने के कारण निकलने वाली चिंगारी से गेहूं की फसलें जल रहीं हैं। इन दुर्घटनाओं के कारण जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजलीघराें में तेज हवा चलते ही शटडाउन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले करीब 15 दिनों से जनपद में तेज हवा चल रही है। इससे कई जगह बिजली के तार आपस में टकराने और उससे निकलने वाली चिंगारी की चपेट में आने से खेत में सूखी खड़ी गेहूं की फसल जलने के मामले सामने आए हैं। आग लगने से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
किसानों को नुकसान से बचाने के लिए पावर कारपोरेशन अफसरों ने तेज हवाचलने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के बिजलीघरों पर शटडाउन करने के निर्देश सभी जेई को जारी कर दिए हैं। इस करण अब तेज हवा चलते ही बिजलीघरों से शटडाउन कर दिया जाता है।
जर्जर तार बदलवा देते साहब
स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी हवा चलते ही बिजलीघरों से शटडाउन लेने की जगह यदि जर्जर तारों को बदल दिया जाता तो न तो किसान की फसल जलती और न ही शटडाउन लेने की जरूरत पड़ती। जिलेभर के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार झूल रहे हैं।