{"_id":"584073ee4f1c1b626bde63fb","slug":"soldier-shot-and-killed-fellow-constable-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने मारी साथी कांस्टेबल को गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने मारी साथी कांस्टेबल को गोली, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहा मंडी पुलिस चौकी के पास एक सिपाही ने सर्विस पिस्टल से पीसीआर पर तैनात कांस्टेबल को गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। गंभीर हालत में उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सिपाही फरार है, कविनगर पुलिस उसे तलाश रही है। वारदात की वजह पता नहीं लग सकी है।
घायल कांस्टेबल सुखबीर सिंह (27) पीसीआर-37 पर सह चालक है। वह मूलरूप से एटा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुखबीर नाइट शिफ्ट (रात आठ से अगले दिन सुबह आठ बजे तक) के लिए कविनगर स्थित एक किराए के मकान से लोहा मंडी चौकी पर गया था।
इसी दौरान उसे ड्यूटी पर तैनात सिपाही उमेश यादव मिल गया। दोनों चौकी के पास स्थित एक खोखे पर खड़े होकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि आरोप है कि उमेश ने सर्विस पिस्टल निकालकर सुखबीर के पेट में एक गोली मार दी। इससे सुखबीर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
राहगीरों ने चौकी पर जाकर मामले की सूचना दी। लोहा मंडी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पहुंचे और घायल कांस्टेबल को सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां से उसे अस्पताल में ब्लड की कमी होने के बाद यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यशोदा में देर रात तक सिपाही का ऑपरेशन चल रहा था। सिपाही को देखने के लिए एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ और कई थानों के प्रभारी पहुंचे। घायल सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
घायल सिपाही बोला, अलग जाति का हूं तो क्या वह मुझे मारेगा
सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सिपाही सुखबीर सीओ सेकेंड से बोला कि मैं अलग जाति का हूं तो वह मुझे जान से मार सकता है। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि कोई उसके परिवार के लोगों को मामले की जानकारी न दे।
इससे उसके घरवाले परेशान होंगे। अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने घायल को आश्वासन दिया कि वह चिंता न करें, पुलिस उसके साथ है। उन्होंने डॉक्टरों को कहा कि वह इलाज में कोई कमी न छोड़े।