फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Software Engineer attack, builder employee accused

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला, बिल्डर के कर्मचारी पर आरोप

Fri, 10 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Software Engineer attack, builder employee accused
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन के क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी के बाहर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला किया गया। आरोप बिल्डर के कर्मचारी पर है। घटना से नाराज रेजिडेंट्स ने बृहस्पतिवार रात सिहानी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधांशु अवस्थी ने बताया कि वह क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी स्थित पी-ब्लॉक में दसवीं मंजिल पर रहते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे वह बेटी मृदुला के साथ कार से मार्केट जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वह सोसायटी के गेट पर पहुंचे तो बिल्डर के चार कर्मचारियों ने उन्हें हाथ से इशारा कर रुकने के लिए कहा। कार रोकने पर एक कर्मचारी वहां पर आया और शीशा नीचे करने को कहा। आरोप है कि शीशा नीचा करते ही वह गाली-गलौच करने लगा और विरोध जताने पर उन पर हाथ उठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनकी बेटी भी रोने लगी। सोसायटी के अन्य लोगों ने यह देखकर शोर मचाया और आरोपी को पकड़ने के  लिए दौडे़। पकडे़ जाने के डर से आरोपी अपने साथियों के साथ कार में बैठकर भाग गया।

इंजीनियर ने दावा किया है कि सोसायटी में असुविधाओं और ब्रॉशर के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिलने से उन लोगों में बिल्डर के खिलाफ नाराजगी है। मूलभूत सुविधाएं जैसे पार्किंग, सीवर, पानी, जिम आदि के भी न मिलने पर वह लोग 7 जून से सोसायटी में धरने पर बैठे हैं।

केडीपी ग्रांड सवाना के  एओए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि रेजिडेंट्स के पास धरना प्रदर्शन की अनुमति भी थी, बावजूद इसके एजेंटों ने दादागिरी दिखाई है। उधर, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

धरना दे रहे रेजिडेंट्स का टेंट उखाड़ा, धमकाया
रेजिडेंट्स ने बताया कि इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने से पहले बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बिल्डर के एजेंट धरना स्थल पर पहुंचे और धरना खत्म करने के लिए उन्हें धमकाने लगे। टेंट उखाड़कर फेंक दिया।


इसके बाद भी धरना समाप्त नहीं हुआ तो हमला किया। उन्होंने बताया कि क्लासिक रेजिडेंसी के लोगों के द्वारा किए जा रहे धरने के समर्थन में राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सोसायटी के लोग भी उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed