फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Slogans against Pakistan, flag burnings

सैन्य शौर्य दिवस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, एफआईआर दर्ज

Wed, 20 Jul 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Slogans against Pakistan, flag burnings
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

नंदग्राम में सैन्य शौर्य दिवस पर आयोजित जन चेतना यात्रा के दौरान दो युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहां सनसनी फैल गई। दोनों युवकों को आयोजकों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


इस मामले में आयोजक संदीप त्यागी ने सिहानी गेट थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मेरठ के खरखौदा में रहने वाले कादिर और वाहिद नामक युवकों को देशद्रोह की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा किए गए एनकाउंटर में मारे गए आतंकी बुरहान की मौत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को ब्लैक डे मनाने का एलान किया था। इसके विरोध में भारत में सैन्य शौर्य दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में तहरीर देने वाले रसम संस्था के अध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि मंगलवार को उनकी संस्था पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के साथ मिलकर सैन्य शौर्य दिवस मना रही थी।

देश विरोधी नारे लगा पाकिस्तान के समर्थन में की बातें

Slogans against Pakistan, flag burnings

इस दौरान 10 स्कूलों से 300 से ज्यादा बच्चे नंदग्राम मरियम नगर रोड के पास से हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए रैली निकाल रहे थे। वह भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और रैली को रोककर टीचर्स और संस्था के लोगों से कहने लगे कि इससे देश का माहौल बिगड़ रहा है। इस दौरान दोनों युवकों ने देश विरोधी नारे लगाए और पाकिस्तान के समर्थन में बातें करने लगे।

युवकों ने संदीप त्यागी को भुगत लेने की धमकी भी दी। दोनों युवक रैली का वीडियो और संदीप त्यागी का फोटो खींचने लगे। इस पर संस्था के लोगों की उनसे झड़प हो गई।

हिरासत में लिए गए दोनों युवक

Slogans against Pakistan, flag burnings

लोगों का आरोप है कि युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस पर उन्हें लोगों ने मौके पर ही धर दबोचा और इसकी सूचना सिहानी गेट थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

संदीप त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि उन्होंने भारत विरोधी नारे नहीं लगाए। उनका कहना था कि वह नंदग्राम में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां आए थे।

इसी बीच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि कादिर और वाहिद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इस पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed