{"_id":"576300634f1c1b5d7211b887","slug":"sleeping-next-to-a-police-checkpoint-thefts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास चोरियां...सोती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास चोरियां...सोती रही पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं और पुलिस चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बुधवार रात तो पुलिसवाले सोते रहे और चोरों ने पुलिस चौकियों के पास ही वारदात कर डाली। शास्त्रीनगर में रिटायर्ड एफसीआई मैनेजर का घर खंगाला तो प्रताप विहार में गारमेंट शॉप से लाखों का माल ले गए।
शास्त्रीनगर ए-ब्लाक में केडी वत्स रहते हैं। वह एफसीआई फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर हैं। उनका बेटा मयंक पुणे में रहता है, वह एक कार में जनरल मैनेजर है। पांच दिन पहले केडी वत्स पत्नी के साथ बेटे के पास पुणे गए थे।
मकान बंद था। बृहस्पतिवार को हापुड़ में रहने वाली इनकी बेटी मानवी घर पहुंची तो चोरी का पता चला। मेनगेट का ताला टूटा था और घर में सामान बिखरा था। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। लाखों का सामान जाने का अंदेशा है। हालांकि परिवार के वापस लौटने पर ही सही जानकारी हो पाएगी। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
गारमेंट शॉप से लाखों का माल चोरी
उधर, जगदीश नगर निवासी सोनू बत्रा की प्रताप विहार पुलिस चौकी के पास बालाजी कलेक्शन नाम से गारमेंट शॉप है। बुधवार रात साढे़ आठ बजे वह दुकान बंद कर घर आ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दुकान के पड़ोस में रहने वाले सुरजीत ने उन्हें फोन कर दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। सोनू ने बताया कि दुकान से चार लाख का सामान और गल्ले में रखी दो हजार की नगदी चोर ले गए हैं। घटना की शिकायत विजयनगर पुलिस से की गई।
चोरी की हालिया वारदातें
15 जून- लोहियानगर में चार्टेड अकाउंटेंट के घर लाखों की चोरी
14 जून- कविनगर एच-ब्लॉक में बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी
13 जून- राजनगर एक्सटेंशन में सातवें फ्लोर पर फ्लैट में लाखों की चोरी
12 जून- कविनगर में बिजलीघर से लाखों का कॉपर-एल्युमिनियम चोरी
कंपनी मैनेजर के फ्लैट में चोरी
लाजपत नगर निवासी फूड प्रोडक्ट कंपनी के मैनेजर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। चोरों ने 11 से 14 जून के बीच वारदात को अंजाम दिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
लाजपत नगर ई-45/6 निवासी सुखवीर सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं। वह एक नामी फूड प्रोडक्ट कंपनी में मैनेजर हैं। बीते 11 जून को वह परिवार के साथ रिश्तेदार के घर उदयपुर गए थे। 14 जून की रात लौटे तो घर का ताला टूटा था।
अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर घर से करीब सवा लाख की ज्वैलरी, लैपटॉप, घर की रजिस्ट्री, पासपोर्ट, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज चोरी कर चुके थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि घर के पास ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसकी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
तमंचे के बल पर डीयू की छात्रा से लूटा हैंड बैग
अभयखंड में स्कूटी सवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से बदमाशों ने बुधवार शाम तमंचे के बल पर हैंडबैग लूट लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बृज विहार निवासी तनु दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।
बुधवार शाम करीब चार बजे वह स्कूटी से इंदिरापुरम निवासी अपनी चचेरी बहन से मिलने जा रही थीं। वैशाली पुलिया के पास से बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
तनु ने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी तो बदमाश भी साथ-साथ बाइक चलाने लगे। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल से कुछ आगे बदमाशों ने तनु को सीटी बजाकर रुकने का इशारा किया। इस पर तनु ने अभयखंड चौकी की ओर स्कूटी मोड़ी तो बदमाशों ने ओवरटेक कर स्कूटी को रोक लिया।
स्कूटी रुकते ही बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और हैंडबैग लूटकर एनएच-24 की ओर फरार हो गए। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
खाली पर्स फेंककर भागे
तनु ने बताया कि बदमाशों ने उनका हैंडबैग लूटा और सामने ही एक खाली पर्स फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने उस पर्स को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने वह पर्स भी पहले किसी महिला से लूटा होगा।
इतना ही नहीं उनका बैग भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। इसमें से करीब पांच हजार रुपये गायब थे। हैंडबैग में एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज मिल गए हैं। एक रिक्शा चालक ने पुलिस को पर्स लौटाया।