फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SI's daughter arrested Ashiq disturbing

एसआई की बेटी को परेशान करने वाला आशिक गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
SI's daughter arrested Ashiq disturbing
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पीएसी में तैनात एसआई की बेटी की तस्वीरें मोबाइल पर वायरल करने वाले बीटेक पास आशिक रिंकू को इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार सुबह कौशांबी से धर दबोचा। उसके पास से मोबाइल फोन और दो सिम बरामद हुए हैं, जिससे वह धमकी देता था।

विज्ञापन


कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों की डिटेल निकलवाई, तो वह राजस्थान के करौली निवासी रिंकू कुमार मीणा की निकली। रिंकू जयपुर स्थित वाईआईटी कॉलेज से बीटेक कर चुका है। उसकी लोकेशन कभी गुड़गांव, नोएडा तो कभी राजस्थान आ रही थी।
विज्ञापन


इंटेलीजेंस की सूचना पर रिंकू को कौशांबी के ईडीएम मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना है कि दो साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती छात्रा से हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद दो बार वह कौशांबी के ईडीएम मॉल में छात्रा से मिला था। इस दौरान उसने और उसके एक दोस्त ने छात्रा के साथ फोटो खिंचवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक साल पहले वह पेपर देने के बहाने दिल्ली आया था, तब भी उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही छात्रा के पिता को दोनों की दोस्ती का पता चला था और उन्होंने बेटी को डांटा था। इसके बाद से छात्रा के साथ रिंकू की बात नहीं हुई थी। आरोपी का कहना है कि उसे छात्रा की मौत की जानकारी नहीं थी, वह तो उससे मिलने वैशाली आ रहा था।

बता दें कि वैशाली स्थित 41वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एसआई की बीबीए कर रही बेटी बृहस्पतिवार सुबह घर छोड़कर चली गई थी। एसआई ने सिरफिरे आशिक पर उन्हें और उनकी बेटी को फोन कर धमकाने और बेटी की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्स एप पर रिश्तेदारों को वायरल करने का आरोप लगाया था।

उसी शाम छात्रा ने दिल्ली के क्रॉस रिवर मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। शुक्रवार को उसकी शिनाख्त हुई थी।

मोबाइल किया था गिफ्ट, छात्रा के कहने पर भाई को धमकाया था
सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छात्रा का उसके भाई से अक्सर झगड़ा होता था। जिस पर छात्रा ने रिंकू को कहा था कि उसके भाई को डरा दे। इस पर रिंकू ने पहली बार कॉल कर छात्रा के भाई को धमकी दी। धमकी भरे कॉल का पता चलने पर पिता ने फोन पर आरोपी को जमकर डांट लगाई और पुलिस में शिकायत करने की बात कही।

इसके बाद से आरोपी की छात्रा के साथ बातचीत नहीं हुई। उसने कई बार छात्रा के पिता को कॉल कर माफी मांगी और कहा कि एफआईआर दर्ज न कराएं। हालांकि पिता ने गुस्से में बात की तो उसने उन्हें भी धमका दिया था।

छात्रा की मौत से एक दिन पहले शाम को भी रिंकू ने छात्रा के पिता को कॉल किया और पूछा कि उन्होंने उसके खिलाफ एफआईआर तो नहीं करवाई है। इस पर छात्रा के पिता ने उसे डांटा तो वह गुस्से में आ गया। उसने उन्हें धमकाया और कहा कि जो मोबाइल उनकी बेटी के पास है, वह भी उसका ही है।

इस पर पिता और मां ने छात्रा को जमकर डांट लगाई थी, जिससे वह परेशान थी। ईडीएम मॉल में दूसरी मुलाकात के दौरान रिंकू ने छात्रा को अपना महंगा फोन गिफ्ट दिया था, जबकि उसका फोन ले लिया था, जिससे छात्रा के सभी कांटेक्ट उसके पास चले गए थे।                  
                  
 अपनी नहीं, दोस्त की फोटो की वायरल                  

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आरोपी ने जो फोटो व्हाट्स एप पर वायरल की थी, उसमें छात्रा के साथ वह नहीं बल्कि उसका एक दोस्त है। जब वह छात्रा से मिलने आया था तो उसने और उसके दोस्त ने छात्रा के साथ फोटो खिंचवाई थी। जिसे गुस्से में उसने छात्रा के रिश्तेदारों को भेज दिया था।

जांच में सामने आया है कि पिता की डांट के बाद छात्रा रिंकू से बात नहीं करना चाहती थी। तब वह फेसबुक पर मैसेज कर उसे धमकी देता था कि अगर उसने बात नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगा। इसका जिक्र छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed