फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shot in the chest, killing sweeper

सीने में गोली लगने से सफाई कर्मचारी की मौत

Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shot in the chest, killing sweeper
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
बोझा में सफाई कर्मचारी आकाश उर्फ चिंटू (28) की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। गोली तमंचे से चली है। सिहानी गेट पुलिस आत्महत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


आकाश नगर निगम में अस्थाई सफ ाई कर्मचारी था। वह बोंझा में पिता सुरेश, पत्नी आरती, बहन कोमल और भाई सचिन के साथ रहता था। पिता ने बताया कि शनिवार रात करीब साढे़ सात बजे आकाश घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में टीवी देख रहा था।
विज्ञापन


बाकी लोग भूतल पर थे। इस दौरान पहली मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुन सचिन आकाश के कमरे में गया। आकाश लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। पास ही तमंचा भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश को एमएमजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम में दी। सिहानी गेट पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की।

परिजनों ने बताया कि घटना से पहले आकाश सामान्य लग रहा था, अंदेशा है कि अचानक तमंचे से गोली चलने से उसकी मौत हुई है। आकाश के पास तमंचा होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। उधर, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का कहना है कि सुसाइड और हादसा दोनों एंगल से जांच की जा रही है।


जल्द ही पिता बनने वाला था आकाश
आकाश ने ऊदलनगर निवासी आरती से पांच साल पहले शादी की थी। दंपति के बेटा वंश (3) है। आकाश की पत्नी गर्भवती है, उसका रो- रोकर बुरा हाल है। वंश दिल्ली त्रिलोक नगरी में बुआ के घर पर गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed