फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Schoolgirl tampered with, arrested accused

मंदिर में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर Updated Sun, 12 Mar 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl tampered with, arrested accused
tampered - फोटो : demo pic

मां के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई 10वीं की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा की चीख पुकार सुनकर लोगों ने युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा नगर के एक वकील की बेटी है। कालोनी निवासी युवक पिछले दो साल से छात्रा को स्कूल आते-जाते छेड़ता था।

कई बार छात्रा के शिकायत करने पर परिजनों ने युवक के परिजनों से बातचीत की। लेकिन इसके बावजूद युवक हरकत से बाज नहीं आया। आरोप है कि डेढ़ साल पहले युवक ने दोस्ती न करने पर छात्रा को तेजाब डालने की धमकी दी थी। हालांकि युवक के परिजनों के माफी मांगने पर मामला रफा दफा हो गया था।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले युवक ने उसकी बेटी पर सहेली के माध्यम से तंत्र मंत्र भी किया था और उसके हाथ-पैर में काला धागा बांध दिया था। इससे छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी। रविवार सुबह छात्रा मां के साथ मोदी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। इसी दौरान वह युवक आ गया और उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दबोच लिया। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सागर (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed