{"_id":"577ea7ac4f1c1bd7497fb148","slug":"sake-of-ten-rupees-knife-killed-three-teenagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद के मेले में झूला मालिक ने 10 रुपये न देने पर तीन किशोरों को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद के मेले में झूला मालिक ने 10 रुपये न देने पर तीन किशोरों को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मेले में गए तीन किशोरों का झूला मालिक से 10 रुपये न देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि झूला मालिक के बेटे ने तीनों किशोरों को चाकू मारकर घायल कर दिया। तीनों किशोर जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विजयनगर के मिर्जापुर स्थित बंजारा चौक पर ईद का मेला लगा था। मेले में शाहरुख (17) पुत्र मोहम्मद खालिद, चांद (16) पुत्र अनीश, सलीम (17) पुत्र इकबाल निवासी वीर अब्दुल हमीद कालोनी विजयनगर से मेले में गए थे।
विज्ञापन
तीनों किशोर झूला झूलने के बाद 20 रुपये देने लगे जबकि झूला मालिक बाबू निवासी खैर अलीगढ़ ने तीनों से 30 रुपये मांगे। 10 रुपये के लिए उनमें कहासुनी होने लगी। इतने में पिता के साथ विवाद होता देख बाबू के बेटे बबलू ने तीनों किशोरों पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
शाहरुख की हालत गंभीर
इसमें तीनों किशोर घायल हो गए। चाकू लगने के बाद मेले में भारी भीड़ लग गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों किशोरों को जिला अस्पताल एमएमजी में भर्ती कराया।
एमएमजी अस्पताल के डाक्टरों ने तीनों किशोरों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल में शाहरुख की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विजयनगर एसओ ने बताया कि पुलिस ने झूला मालिक बाबू को हिरासत में ले लिया है। बाबू का बेटा बबलू फिलहाल भाग गया है। पुलिस बबलू की तलाश में लगी हुई है।
एमएमजी अस्पताल के डाक्टरों ने तीनों किशोरों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल में शाहरुख की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विजयनगर एसओ ने बताया कि पुलिस ने झूला मालिक बाबू को हिरासत में ले लिया है। बाबू का बेटा बबलू फिलहाल भाग गया है। पुलिस बबलू की तलाश में लगी हुई है।