{"_id":"58b07a3d4f1c1b2b69b26d59","slug":"robbers-clashed-with-traders-driven","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे से भिड़ गए व्यापारी, भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे से भिड़ गए व्यापारी, भगाया
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक सवार छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक व्यापारी को लूटने की कोशिश की लेकिन व्यापारी के शोर मचाने और भाई व भतीजे के बदमाशों से भिड़ जाने से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
हालांकि बदमाशों ने व्यापारी के भतीजे पर फायरिंग की लेकिन गोली मिस हो गई। वहीं, दूसरी बार फायरिंग की कोशिश पर तमंचा नीचे गिर गया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख बदमाश हवा में तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार दिन पहले भी मेन रोड पर एक व्यापारी से चार बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। इससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
टंकी रोड निवासी विपिन सिंघल की मेनरोड पर जय दुर्गा कंपनी के नाम से आटा, बिस्कुट आदि सामानों की थोक की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे विपिन दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश उनकी दुकान पर रुके और विपिन पर तमंचे तानकर गल्ला लूटने की कोशिश की।
इस पर विपिन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास की दुकान से विपिन सिंघल का छोटा भाई मुकेश और भतीजा तरंग आ गए। तरंग शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गया, जिस पर एक बदमाश ने तमंचे से तरंग पर गोली चला दी लेकिन गोली मिस हो गई, दूसरी गोली चलाने की कोशिश की तो तमंचा नीचे गिर गया।
शोर सुनकर मौके पर लोगों का आता देख बदमाश हवा में तमंचे लहराते भाग निकले। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
पीड़ित विपिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, वारदात के बाद से व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। चार दिन पूर्व भी बाइक व स्कूटी सवार चार बदमाशों ने मेनरोड पर गिरीश चंद मित्तल की दुकान में लूट की कोशिश की थी।
तमंचे का ट्रिगर दबते ही रुक गई सांसें
तरंग सिंघल की हिम्मत के सामने बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा। तरंग ने बताया कि जैसे ही एक बदमाश ने उस पर तमंचे से गोली चलाई तो उसकी सांसे रुक गईं, लेकिन गनीमत रही कि गोली नहीं चली।
चौकी प्रभारी इमाम जैदी का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुकान के आसपास लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।