{"_id":"58fa1b464f1c1b9d338b4a74","slug":"policeman-without-helmets-will-be-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट निकले पुलिसकर्मी, तो होगा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट निकले पुलिसकर्मी, तो होगा चालान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एक बाइक पर तीन और बिना हेलमेट चलने वाले पुलिसकर्मियों की भी अब खैर नहीं होगी। एसपी ट्रैफिक ने सभी थाने, चौकी और अन्य विभागों को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 22 अप्रैल से 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया अक्सर मीडिया में पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़े जाने की खबरें आती हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए पुलिसकर्मियों को पत्र लिखकर ट्रिपल राइडिंग न करना, रांग साइड न चलना, हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह अभियान 22 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा। अभियान में नियमों को तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने एक से अधिक बार नियम तोड़े तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही एक रिपोर्ट बनाकर हेड ऑफिस और एसएसपी ऑफिस भेजी जाएगी।