फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police swung into action ... closed bootlegging

हरकत में आई पुलिस...बंद हुई अवैध शराब की बिक्री

Fri, 13 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 13 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police swung into action ... closed bootlegging
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
बालूपुरा और जटवाड़ा में शराब की अवैध बिक्री पर पुलिस ने आखिरकार शिकंजा कस दिया। स्थानीय महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ कई बाद धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों से शिकायत की थी। अमर उजाला ने भी महिलाओं के इस आंदोलन को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


शहर के बालूपुरा, पक्का तालाब और जटवाड़ा क्षेत्र में कुछ लोग अवैध शराब का धंधा करते हैं। क्षेत्र की महिलाओं का आरोप है कि इसको पीकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। महिलाओं ने एसएसपी, एएसपी और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध इसको बंद कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


जीटी रोड को जाम भी किया था। अमर उजाला ने इस समस्या को कई बार प्रकाशित किया था। एक ग्राउंड रिपोर्ट 5 मई के अंक में प्रकाशित की थी। खबर छपी तो पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को अमर उजाला टीम ने दोबारा से इन्हीं इलाकों में जाकर पड़ताल की तो स्थानीय लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि खबर छपने के बाद से पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर शराब तस्करों को पकड़ा। यही कारण है कि अब क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लग गया है। इस संबंध में एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र यादव का कहना है कि शराब बिक्री बिल्कुल बंद है। 8 लोग को पुलिस जेल भेज चुकी है।

इलाके में बिक रही अवैध शराब पर फिलहाल पुलिस ने रोक लगा दी है। पुलिस को चाहिए कि वह अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। -  रामवती देवी निवासी बालूपुरा


अमर उजाला ने इलाके में बिक रही अवैध शराब के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई शराब तस्करों को पकड़ा है।-  सीमा देवी निवासी जटवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed