फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police in search of mischief based on videography

वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 18 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police in search of mischief based on videography
Video - फोटो : Self

सिकंदरपुर गांव में बिना अनुमति हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को रोकने पर तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले हिंदू रक्षा दल के आरोपी कार्यकर्ताओं की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करेगी। इसके लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


 सिकंदरपुर गांव में हिंदू रक्षा दल की ओर से रविवार को बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोभा यात्रा को रोका तो हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों और पुलिस में झड़प हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता कार्यालय पर जमा हुए तो वहां पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को देख कार्यकर्ताओं ने एएसपी अनूप सिंह की गाड़ी पर पथराव कर हंगामा किया। पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ दिया था। मामले में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत 21 लोगों को शांति भंग और सरकारी काम में बाधा समेत गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि हंगामे की वीडियो को देखकर अज्ञात कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें जगह जगह दबिश दे रही हैं।

पुलिस गलत कार्रवाई का आरोप लगाया
सोमवार को इलाके के लोग थाना साहिबाबाद पहुुंचे और पुलिस पर अपने बच्चों को बेवजह जेल भेजने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि उनके बच्चे हंगामे में शामिल नहीं थे। सिर्फ शोभा यात्रा देखने पहुंचे थे। पुलिस ने असली आरोपियों को न पकड़ते हुए उनके बच्चों को गिरफ्तार कर लिया।


इस दौरान पुलिस ने मौके से 39 वाहनों को सीज किया था, जिन्हें छुड़ाने भी लोग पहुंचे। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed